{"_id":"5945634a4f1c1b6a128b45ba","slug":"61497719626-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत पर हटा दिए गए सात दरोगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत पर हटा दिए गए सात दरोगा
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कानून-व्यवस्था का हवाला देकर एसपी ने सात उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। सूत्रों का दावा है कि पांच उप निरीक्षक नेताओं की शिकायत पर हटाए गए। महिला एसओ को व्यक्तिगत परेशानी की वजह से हटाया गया है। इसके अलावा 158 पुलिसकर्मियों का तबादला किया। जिसमें नौ महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विधानसभा चुनाव के दिन देवगांव में मारपीट के बाद नेताओं के आंख की किरकिरी हुए उप निरीक्षक अश्वनी तिवारी को गौरीबाजार से हटाकर भाटपाररानी भेजा गया है। वहां तैनात उप निरीक्षक मोहन यादव को लाइनहाजिर कर दिया गया। कुछ दिन पहले एसएसआई गौरीबाजार बनाए गए वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव को मदनपुर भेजा गया। बघौचघाट थाने में तैनात उप निरीक्षक मनोज कुमार भी मदनपुर थाने पर संबद्ध हो गए। भलुअनी से शशिकांत पांडेय को भाटपाररानी भेजा गया है। जबकि व्यक्तिगत परेशानी का हवाला देने वाले महिला एसओ प्रीति सिंह को महिला सहायता प्रकोष्ठ में तैनात किया गया है। मदनपुर फूंकने में वादी रहीं निरीक्षक शोभा सिंह सोलंकी को महिला थानाध्यक्ष बनाया गया है। दरोगाओं के हेरफेर के बाद महकमे में अविश्वास का माहौल पैदा हो गया है। वहीं दो वर्ष से एक ही थाने में जमे करीब 158 आरक्षियों को इधर-उधर कर दिया गया है।