{"_id":"6453f82af43af71c9803ed6f","slug":"6096-percent-voting-in-the-district-deoria-news-c-7-1-152972-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जिले में छिटपुट घटनाओं के बीच 60.96 प्रतिशत हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जिले में छिटपुट घटनाओं के बीच 60.96 प्रतिशत हुआ मतदान
Thu, 04 May 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 04 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
ेवरिया नगर पालिका क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय देवपुर रजला सेंटर चौराहा स्थित बूथ पर मतदात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो नगर पालिका व 15 नगर पंचायतों में मतदाताओं ने चुनी शहर की सरकार, बूथों पर मतदाताओं का उमड़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर निकाय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। जिले में 60.96 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर पालिका देवरिया के सिंधी मिल कॉलेज में एक बूथ पर बैलेट पेपर पर पीठासीन के मुहर लगाने को लेकर मतदाताओं ने हंगामा किया। एसडीएम ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। वहीं रुद्रपुर नगर पंचायत के सतासी इंटर कॉलेज बूथ पर एक फर्जी मतदाता पुलिस कर्मियों की गिरफ्त में आया। पहली बार वोटर बने युवाओं में मतदान को लेकर जोश नजर आया। बुजुर्ग मतदाता भी वोट डालने में पीछे नहीं रहे। कुछ बूथों पर सुबह ही महिलाओं की कतार लग गई थी। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व एसपी संकल्प शर्मा ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। वह दिन भर पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखे रहे। वहीं कमिश्नर रवि कुमार एनजी, आईजी जोन जे रविंद्र गोड़ ने भी कुछ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रेक्षक व वरिष्ठ आईएएस रमाकांत पांडेय ने भी मतदान कार्य का जायजा लिया।
जनपद की दो नगर पालिका और 15 नगर पंचायतों के लिए बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह नौ बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। इस बीच मतदान की रफ्तार धीमी रही। करीब 9.60 प्रतिशत वोट पड़े थे। दस बजे के बाद धूप निकलने पर मतदान की गति बढ़ी। बुजुर्ग तमाम कठिनाइयों के बाद भी बूथों पर पहुंचकर वोट डाले और अन्य मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किए। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सुबह करीब सवा सात बजे पत्नी के साथ शहर के राघव नगर स्थित स्वामी विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल में मताधिकार का प्रयोग किया। नगर पालिका देवरिया की भाजपा प्रत्याशी अलका सिंह ने भी इसी बूथ पर वोट देकर सेल्फी प्वॉइंट पर अपनी तस्वीर खिंचवाई।
सुबह 11 बजे तक मदनपुर नगर पंचायत में करीब 12 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम भाटपाररानी में सबसे कम 8.38 प्रतिशत मतदान हुआ है। देवरिया में 8.6 और बरहज में 9.26 प्रतिशत मतदान हुआ है। देवरिया और गौरा बरहज दो नगर पालिका हैं, जबकि 15 नगर पंचायतें। इस बार जनपद में छह नव सृजित नगर पंचायतों बैतालपुर, हेतिमपुर, तरकुलवा, मदनपुर, भलुअनी, पथरदेवा में पहली बार नगर पंचायत के लिए मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। नए नगर पंचायतों के मतदाताओं में वोट डालने को लेकर खासा उत्साह रहा। महिलाएं पहले मतदान, फिर जलपान की बात कहकर घरों से सुबह ही वोट देने के लिए लाइन में खड़ी हो गई थीं।
विज्ञापन
वहीं पहली बार वोटर बने युवा उत्साह से लबरेज नजर आए। मतदान करने के मामले में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता भी पीछे नहीं रहे। मतदान करने आए लोगों में बूथ के बाहर बने सेल्फी प्वॉइंट पर फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही। चाहें युवा हों, बुजुर्ग हों या नेता सभी ने सेल्फी प्वॉइंट जाकर फोटो खिंचवाई और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में भ्रमण पर रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्ष 2017 में देवरिया नगर पालिका परिषद में पड़े थे 57139 मत
- नगर निकाय चुनाव में वर्ष 2017 में देवरिया नगर पालिका परिषद में 57139 मत पड़े थे। इसमें 1938 मत अवैध पाए गए। 136 मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को नकारते हुए नोटा का प्रयोग किया था। शेष मतों में से अलका सिंह को 23206 मत मिले थे, जबकि रामायण राव को 13758 मत प्राप्त हुए थे। सपा प्रत्याशी अशोक मद्धेशिया 11114 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। बसपा के मुमताज अली को 1676 व कांग्रेस के ऋषिकेश मिश्र को 1548 मत मिले थे। उस चुनाव में बसपा, कांग्रेस, पीस पार्टी, आम आदमी पार्टी समेत दस प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
निकाय चुनाव: मतदान प्रतिशत
नगर निकाय- 9 बजे - 11 बजे- 1 बजे- 3 बजे- 5 बजे- 6 बजे तक
देवरिया- 8.6- 19.75- 28- 38.62- 46.25- 49.02-
गौरा बरहज- 9.26- 21.57- 34.82- 47.24- 56.93 - 59.03-
सलेमपुर- 9.63- 22.4- 34.46- 44.33- 55.44- 61.51-
मझौलीराज- 10- 22.5- 35.35- 46.96- 57 - 58-
लार- 9.2- 24.94- 36- 45.98- 60 - 60.12 -
भलुअनी- 8.8- 24.64- 38.9- 48.4- 58.6 - 61.48 -
हेतिमपुर- 9.12- 23.8- 40.5- 54 - 62.15- 66.82 -
बैतालपुर- 9.14- 21.85- 33.32- 47.87 - 58.56 - 64.62 -
गौरीबाजार- 8.9- 22.3- 35.2- 47.6- 59.1 - 69.02 -
रुद्रपुर- 8.6- 22.2- 41.13- 51.93- 59.49 - 63.02 -
मदनपुर- 11.8- 21.2- 31- 41.48- 47.89 - 52.25 -
भटनी- 9.57- 25.38- 40.01- 50.85- 62.67 - 66.91 -
भाटपाररानी- 8.38- 21.28- 36.87 - 47.39- 56 - 59.95 -
रामपुर कारखाना- 9.72- 22.65- 35.9 - 47.3- 56.6 - 61-
पथरदेवा- 11- 25.2- 36.18 - 47.5- 55.1 - 58.65 -
बरियारपुर- 10.57- 26.7- 41.89 - 52.89- 61.36 - 63.86 -
तरकुलवा- 10.90- 24- 36.02 - 48.02- 60.01 - 61.02 -
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कुल- 9.60- 23.043- 36.21- 47.55- 57.24- 60.96 -
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --