{"_id":"60a54d988ebc3eb2aa15ec7f","slug":"6-injured-in-rampage-deoria-news-gkp395134015","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में मजदूरों व प्रधान प्रतिनिधि समेत छह को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में मजदूरों व प्रधान प्रतिनिधि समेत छह को पीटा
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के मथुरा छापर गांव में बुधवार को काम कर रहे मजदूरों तथा ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पीड़ित मजदूरों व प्रधान प्रतिनिधि ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ।
मथुरा छापर गांव के प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह गांव के मंदिर के दक्षिण तरफ श्रमदान करा रहे थे। इसमें कई मजदूर काम कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच गांव के चुनाव में हारे हुए व्यक्ति कुछ लोगों के साथ पहुंच गए तथा काम रोकने लगे। मजदूरों ने विरोध किया तो दोनों में कहासुनी हुई और जमकर मारपीट हो गई। रेखा देवी, इंदु देवी, विशाल, चंद्रसेन प्रसाद, रणवीर प्रसाद के अलावा प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह घायल हो गए। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस गई थी। तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।