फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   6 injured in fighting

Deoria News: कुल्हाड़ी और सब्बल से हमला, दिव्यांग समेत छह घायल

Fri, 17 May 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 17 May 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
6 injured in fighting
फोटो समाचार...
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के सझवलिया गांव में कटरैन छाने के दौरान हुआ विवाद

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सझवलिया गांव में जमीन विवाद को लेकर बृहस्पतिवार की दोपहर में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष ने कुल्हाड़ी तो दूसरे पक्ष ने सब्बल और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। एक दिव्यांग समेत छह लोग घायल हुए हैं। दो की हालत गंभीर है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के सझवलिया गांव निवासी बाबूलाल यादव और संवरू यादव सगे भाई हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर में संवरू का बेटा लाल साहब यादव (26) अपने दरवाजे पर ट्रैक्टर रखने के लिए अपने हिस्से की जमीन में कटरैन छा रहा था। आरोप है कि चाचा बाबूलाल आकर अपनी जमीन होना बताकर कटरैन रखने से मना कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसी बीच चचेरे भाइयों ने लाल साहब पर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। बीच-बचाव करने पहुंचे संवरू यादव (55) और उनकी बेटी श्वेता यादव (17) को भी मारा-पीटा गया। लाल साहब के सिर में गंभीर चोट लगने से नजदीक के अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, बाबूलाल यादव (59) का आरोप है कि हमारी जमीन में कटरैन छाया जा रहा था। मना करने पर लाल साहब ने दिव्यांग बेटे धर्मेश यादव (19) पर सब्बल से हमला कर सिर फोड़ दिया। फिर पूरा परिवार मुझपर टूट पड़ा। दूसरा बेटा शैलेश यादव बचाने आया तो उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। दिव्यांग धर्मेश को ज्यादा चोटें आई हैं। लाल साहब और धर्मेश का इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। लाल साहब के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जबकि दूसरे पक्ष से धर्मेश को भी अधिक चोट लगी है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दोनों पक्षों से लोग चोटिल हुए हैं। केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed