फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   51k cases desolved in national lok adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 51 हजार मामलों का हुआ निस्तारण

Sun, 11 Jul 2021 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
51k cases desolved in national lok adalat
राष्ट्रीय लोक अदालत में 51 हजार मामलों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें सुलह समझौता के आधार पर 51647 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रतिकर, जुर्माना सहित अन्य मामलों में पांच करोड नौ लाख 72 हजार 865 रुपये का समझौता कराया गया।

प्रभारी जनपद न्यायाधीश रजनीश कुमार, प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान व डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरि ने फीता काटकर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तीन मामलों का निस्तारण किया। आठ सौ रुपये की धनराशि जुर्माने के रूप में दिलाया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी कृष्ण यादव ने 33 मामलों का निस्तारण किया। 1.14 करोड़ की धनराशि प्रतिकर के रुप में दिलाया। न्यायाधीश अरविंद कुमार ने चार, संध्या श्रीवास्तव ने 38, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मनोज कुमार मिश्र ने 11, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांत धर दुबे ने 616, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तहरीम खान ने 270, सिविल जज सीडी शिवेंद्र कुमार मिश्र ने 37.34 लाख धनराशि के बाबत कुल 11 वादों का निस्तारण किया। सिविल जज सीडी एफटीसी एक इशरत प्रवीन फारूकी ने 118, सिविल जज जूडी स्वर्णमाला सिंह ने 15, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रिया कुमारी राय ने 415, सिविल जज जूडी अंकित राज सिंह ने 205, सिविल जज जूडी नीलम वर्मा ने 45, आदित्य जायसवाल 20, कुंवर रोहित आनंद ने 70, अमन कुमार ने 94, श्रुति त्रिपाठी एक, आकांक्षा सिंह एक, अतुल दो, मनोज कुमार यादव ने एक वाद निस्तारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed