फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चौरसिया समाज को मिले 11 प्रतिशत आरक्षण

चौरसिया समाज को मिले 11 प्रतिशत आरक्षण

Mon, 04 Feb 2019 10:14 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
चौरसिया समाज को मिले 11 प्रतिशत आरक्षण
चौरसिया महासभा के लोगो ने सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। चौरसिया समाज को अति पिछड़ों की श्रेणी में रखते हुए 11 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने की मांग को लेकर चौरसिया महासभा ने सोमवार को धरना दिया। सुभाष चौक पर प्रदर्शन के बाद जुलूस निकाल कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए आरक्षण का लाभ देने की मांग की।
विज्ञापन

धरने में जिलाध्यक्ष भीमराज चौरसिया ने कहा कि अगर सरकार चौरसिया समाज को अति पिछड़ा में शामिल नहीं करता तो आने वाले चुनाव में जोर-शोर से विरोध कर समाज भाजपा को हराने के लिए एकजुट होगा। डॉ. सत्यप्रकाश चौरसिया ने कहा कि चौरसिया, बरई, तंबोली को सात प्रतिशत पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में सशक्त जातियों के साथ रखा गया है, जबकि चौरसिया समाज को उनकी सामाजिक, शैक्षिक, राजनीतिक स्थिति को देखते हुए 11 प्रतिशत वाले अति पिछड़े श्रेणी में रखे। जिला संयोजक राजू चौरसिया ने कहा कि चुनाव से पहले मांगे पूरी नहीं हुई तो भाजपा को इसका अंजाम भुगतना होगा। दिनेश चौरसिया ने कहा कि भाजपा सिर्फ चौरसिया समाज को वोट बैंक समझती है। समाज के जिले में एकमात्र शहीद की मूर्ति तक नहीं लगवा पा रही, जबकि मंत्री ने कई बार वादे भी किए। विरोध प्रदर्शन में मुन्ना चौरसिया, रामबदन, पंकज प्रताप, रामाज्ञा, अजय, विनोद, अमित, तारकेश्वर, त्रिपुरारी, अश्वनी, समीर, संजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed