फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कच्ची शराब के खिलाफ सूली पर चढ़कर दिया धरना

कच्ची शराब के खिलाफ सूली पर चढ़कर दिया धरना

Mon, 03 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब के खिलाफ सूली पर चढ़कर दिया धरना
देवरिया के बरहज तहसील में कच्ची शराब का धंधा बंद कराने के लिए सूली पर चढ़कर धरना देता फूलन सेना का कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बरहज। नगर क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रही कच्ची शराब के खिलाफ फूलन सेना कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल रखा है। धरने के तीसरे दिन कच्ची शराब के खिलाफ कार्यकर्ता सूली पर चढ़कर धरना दिए। कार्यकर्ताओं ने कच्ची शराब बंद नहीं होने पर इच्छा मृत्यु मांगी है। उनका कहना था कि कच्ची शराब का कारोबार बंद होने तक धरना जारी रहेगा। सोमवार को पटेल नगर में जारी धरने के तीसरे दिन सेना के वार्ड अध्यक्ष कादिर राइन ने सूली पर लटक कर विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने कच्ची शराब का धंधा बंद नहीं होने पर इच्छा मृत्यु मांगी है। कार्यकर्ताओं ने दियारा क्षेत्र में धधक रही कच्ची शराब की भट्ठियां और नगर क्षेत्र में हो रही बिक्री के पीछे पुलिस के शह का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर धंधेबाजों की जगह पियक्कड़ों को जेल भेज रही है। कच्ची शराब के धंधे में कई सफेदपोश शामिल हैं। इस दौरान गोपाल पांडेय, अक्षयबर निषाद, हरीश चंद्र, चिंता देवी, मैना देवी, सुभावती देवी, तारा देवी, ममता देवी, रुदाली देवी, राधा देवी और श्याम प्यारी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed