फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 29 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
गौरीबाजार। विद्युत पोल पर चढ़कर खराबी ठीक कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांववालों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना गौरीबाजार थानाक्षेत्र के रामपुर गांव की है। युवक की मौत के बाद घरवालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रामपुर निवासी अनिल (28) के घर के पास रविवार को सुबह करीब नौ बजे बिजली का तार टूटकर गिर गया। बारिश में वह तार को जोड़ने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान अचानक आई बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। विश्वास नहीं होने पर लोग उसे सीएचसी गौरीबाजार ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की दो वर्ष पूर्व शादी रामपुर गौनरिया के नारायणपुर गांव में हुई थी। दो भाइयों में अनिल बड़ा था। मौत की खबर सुनकर पत्नी ज्योति सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ छोटेलाल ने बताया कि करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed