{"_id":"5b4a2f5e4f1c1b3e748b4b1f","slug":"51531588446-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच प्रशिक्षु लेखपाल बर्खास्त, एक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच प्रशिक्षु लेखपाल बर्खास्त, एक पर केस दर्ज
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच प्रशिक्षु लेखपाल बर्खास्त, एक पर केस दर्ज
- कार्रवाई के बाद हड़ताल खत्म कर दो लेखपाल काम पर लौटे
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिले के पांच अन्य प्रशिक्षु लेखपालों की भी सेवा समाप्त कर दी गई है। सभी लेखपाल रुद्रपुर तहसील के हैं। इनके अलावा भाटपाररानी थाने में एक लेखपाल के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद दो लेखपालों ने काम-काज शुरू कर दिया है। हालांकि जिलाध्यक्ष ने अभी भी सभी लेखपालों के हड़ताल पर होने का दावा किया है।
शनिवार की देर शाम एडीएम सीताराम गुप्त की ओर से जारी आदेश में रुद्रपुर तहसील में कार्यरत प्रशिक्षु लेखपाल पंकज कुमार सिंह, सिद्धार्थ गौतम, प्रतिभा यादव, विजय कुमार आर्य और शाहनवाज आलम की सेवा समाप्ति कर दी गई है। इससे पूर्व में छह प्रशिक्षु लेखपालों को शुक्रवार को बर्खास्त किया गया था। भाटपाररानी में बस्ता जमा न करने पर शैलेश कुशवाहा के खिलाफ एसडीएम ने केस दर्ज कराया है। एडीएम ने बताया कि भाटपाररानी के रामजी प्रसाद व सलेमपुर की लेखपाल शबाना अंसारी ने खुद को हड़ताल से अलग करते हुए कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने बताया कि आदेशों की अवहेलना करने वाले अन्य लेखपालों पर भी शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।