फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कलश यात्रा में हाथी बिदका, सड़क पर ठप रहा आवागमन

कलश यात्रा में हाथी बिदका, सड़क पर ठप रहा आवागमन

Sun, 18 Mar 2018 10:41 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा में हाथी बिदका, सड़क पर ठप रहा आवागमन
रामपुर कारखाना इलाके में बिदके हाथी को काबू किया गया - फोटो : अमर उजाला
रामपुर कारखाना। महादेवा बाजार में शतचंडी महायज्ञ की कलश यात्रा के दौरान रविवार को एक हाथी बिदक गया। इसकी वजह से कलश यात्रा में भगदड़ मच गई और देवरिया-कसया मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। एक घंटे बाद आधा दर्जन महावतों ने काफी प्रयास के बाद हाथी को काबू में किया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के महादेवा बाजार स्थित शिव मंदिर पर नवरात्र के अवसर पर नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया था। इसके लिए निकाली गई कलश यात्रा में शामिल दो हाथी और पांच घोड़े आगे-आगे चल रहे थे। कलश यात्रा अभी बीवीचक से आगे पहुंची थी कि एक घोड़ा हाथी के आगे आ गया। इस पर हाथी ने घोड़े और घुड़सवार को उठाकर पटक दिया। इसके बाद वह सड़क के किनारे झाड़ियों को सूंड़ से उखाड़कर फेंकने लगा। यह देखते ही कलश यात्रा में भगदड़ मच गई ,लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे । इसकी सूचना मिलते ही थानेदार राय साहब यादव फोर्स के साथ मौके पहुंचे। वहीं, एसआई जितेंद्र तिवारी और विनोद यादव को सड़क के दोनों तरफ खड़ा कर आवागमन रोकवा दिया। पकड़ी बाबू गांव के रहने वाले हाथी मालिक मुख्य महावत इस्तियाक समेत आधा दर्जन लोगों को लेकर मौके पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed