फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जनजन के चहेता थे कर्पुरी ठाकुर:दीनानाथ

जन जन के चहेते थे कर्पुरी ठाकुर:दीनानाथ

Wed, 24 Jan 2018 10:46 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
जनजन के चहेता थे कर्पुरी ठाकुर:दीनानाथ
राष्ट्रीय नाई महासभा के तरफ टाउनहाल में आयोजित कर्पूरी ठाकूर जयंती अवसर पर उनके चित्र पर लोगो ने पुष्प चढाया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर बुधवार को शहर में कई कार्यक्रम हुए। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। राष्ट्रीय नाई महासभा ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती टाऊन हाल में मनाई। पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर राजनेता होने के साथ ही महान समाज सुधारक थे। उनके नेक कार्यों की बदौलत समाज को नई दिशा मिली। सपा नेता ब्यास यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर महान देश भक्त थे। देश की सामाजिक बुराइयों को लेकर वह चिंतित रहते थे। उनके प्रयास से समाज में बहुत सुधार हुए।
विज्ञापन

नाई महासभा के जिलाध्यक्ष राममूरत शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने समाज में जो पहचान स्थापित की मौजूदा राजनीति में इसकी कमी है। स्वामीनाथ शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के संस्कारों को अपनाए। प्रेम प्रधान ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी सबकी हैं। इस मौके पर रवि ठाकुर, रामेश्वर शर्मा, महातम ठाकुर, श्रवण शर्मा, अशोक शर्मा, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे। वही, कर्पूरी ठाकुर की जयंती सपा कार्यालय पर भी मनाई गई। दीनानाथ चौधरी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का पूरा जीवन दलित व कमजोर लोगों के लिए समर्पित रहा। वह विरोधियों को अपना मार्गदर्शक मानते थे। इस दौरान प्रांतीय मंत्री बेचूलाल चौधरी, हृदय नरायण जायसवाल, योगेंद्र यादव, जेपी यादव, अभिषेक यादव, विजय राव आदि मौजूद रहे। जिला बार एसोसिएशन ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक क्रांति के जनक थे। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा। राधाकृष्ण शुक्ल ने कहा कि वह दबे कुचले लोगों की आवाज थे। उन्होंने गरीबों की आवाज को बुलंद किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सिंहासन गिरी, श्रीराम तिवारी आदि ने भी कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डाला। बैठक में राकेश कुमार मिश्र, समीर श्रीवास्तव, अजय कुमार उपाध्याय, सूर्य नारायण शर्मा, मनोज कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed