{"_id":"5a05d8774f1c1bc45b8b5398","slug":"51510332535-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में दिल्ली से आएंगा बैलेट पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में दिल्ली से आएंगा बैलेट पेपर
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। नगर पालिका और नगर पंचायत का चुनाव के लिए दिल्ली से प्रिंटेड बैलेट पेपर आएगा। इसके लिए निकाय चुनाव में लगे सभी आरओ से डमी बैलेट पेपर का खाका मांगा गया है। जिला प्रशासन को खुद के संसाधन और सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैलेट मांगना होगा। इससे जुड़ी जरूरी निर्देश उप निर्वाचन अधिकारी ने सभी आरओ को दिया है।
निष्पक्ष निकाय चुनाव कराने को लिए निर्वाचन आयोग तमाम कोशिशें कर रही है। इस बार वोटिंग के दौरान प्रयोग होने वाले बैलेट पेपर का रंग बदला गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का सफेद और नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का हरे रंग का बैलेट पेपर होगा। वहीं वार्ड सदस्यों का गुलाबी रंग का। शनिवार को चुनाव चिन्ह जारी होने के बाद आरओ अपने-अपने नगर पंचायत, नगर निकाय और वार्ड सदस्यों का डमी बैलेट पेपर बनाएंगे और उप निर्वाचन अधिकारी इसकी समीक्षा करेंगे। इसके बाद बनाए गए डमी बैलेट पेपर को दिल्ली की एक संस्था को भेजी जाएगी और वहां पर बैलेट पेपर प्रिंट होगा। जिला प्रशासन ट्रक से खुद की व्यवस्था से बैलेट मंगाएगा और जिले पर बूथवार बैलेट का पैकेट तैयार किया जाएगा। उप निर्वाचन अधिकारी /सीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि चुनाव में प्रयोग होने वाला बैलेट पेपर दिल्ली से आएंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है।