{"_id":"59cbd9da4f1c1bac538b4b49","slug":"51506531802-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने धारदार हथियार से बेटी को घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने धारदार हथियार से बेटी को घायल किया
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनकटा। थानाक्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम को पिता ने बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बनकटा पीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
बनकटा इलाके के एक गांव का रहने वाला शख्स राजमिस्त्री है। पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी की है। चर्चाओं के मुताबिक पहली पत्नी की बेटी का किसी से संबंध है। वह हमेशा मोबाइल के जरिए उससे बात करती रहती है। पिता बार-बार उसे ऐसा करने से मना करता रहता है, लेकिन बेटी आदत से बाज नहीं आ रही थी। बुधवार की शाम को वह काम से लौटा तो देखा कि 20 वर्षीय बेटी मोबाइल से बात कर रही है। गुस्से में उसने कोई धारदार हथियार उठाकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल होकर वह किसी तरह घर से बाहर तक पहुंची। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बनकटा पीएचसी भेजवाया। उसके सिर, हाथ और मुंह पर गंभीर चोट के निशान हैं। हालांकि पिता ने बेटी को छत से गिरकर घायल होने की बात कह रहा है, लेकिन घर में खून के छींटे है। बनकटा एसओ एके ओझा का कहना है कि उन्हें इस तरह की जानकारी नहीं है।