{"_id":"5985fbff4f1c1b9a718b4800","slug":"51501953023-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग ने रुद्रपुर में छापामारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग ने रुद्रपुर में छापामारी की
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को नगर में दुकानों की जांच करने पहुंचे। छापामारी टीम के पहुंचने की सूचना पर अधिकांश दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी। इस दौरान टीम ने एक आरओ प्लांट की जांच की।
खाद्य विभाग के जिला खाद्य निरीक्षक रामअवतार सिंह यादव के नेतृत्व में टीम जांच करने पहुंची। होटल और परचून के दुकानदार दुकान बंद कर दिए। टीम इमामबाड़ा चौराहा स्थित एक आरो प्लांट पर पहुंची। टीम ने प्लांट में साफ-सफाई का इंतजाम चेक किया। टीम सफाई से संतुष्ट दिखी। उन्होंने पानी शुद्धता के लिए किट चेक कराने का निर्देश दिया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने लाइसेंस बनवाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग की। खाद्य निरीक्षक ने कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए मिठाई की गुणवत्ता जांच की जा रही है। दुकानें बंद होने के कारण होटलों की जांच नहीं की सकती, जांच प्रक्रिया जारी रहेगी। जांच टीम नगर में भ्रमण करने के बाद वापस लौट गई। जांच टीम में अनिल सिंह, धन्नजंय शुक्ला, मनीष मल्ल, संदीप श्रीवास्तव, अजीत त्रिपाठी, सुरेश कुमार, रंजन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।