फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सिर्फ आसन पद्घति नहीं भारतीय जीवन शैली है योग

सिर्फ आसन पद्घति नहीं भारतीय जीवन शैली है योग

Wed, 21 Jun 2017 10:32 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
सिर्फ आसन पद्घति नहीं भारतीय जीवन शैली है योग
सलेमपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की गांव से लेकर नगर तक धूम रही। जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के अलावा सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में योगाभ्यास किया गया। इसको लेकर तय स्थान पर प्रशासन मुस्तैद रहा। योग प्रशिक्षकों ने योग कराने के बाद इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

बापू इंटर कॉलेज में सांसद रविंद्र कुशवाहा, विधायक काली प्रसाद के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों को प्रमोद श्रीवास्तव जी ने योगाभ्यास कराया। सुबह 5.30 बजे से शुरू हुआ योगाभ्यास सात बजे तक चला। वक्ताओं ने कहा कि शरीर को रोगमुक्त बनाने के लिए मनुष्य को योग करना जरूरी है। लोगों का रहन-सहन और खानपान में तेजी से बदलाव आ रहा है। योग सिर्फ आसन पद्धति नहीं है, बल्कि यह भारतीय जीवन शैली है। इस दौरान जयनाथ कुशवाहा, कन्हैयालाल जायसवाल, अशोक पांडेय, बृजेश उपाध्याय, विजय सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं राष्ट्रीय सेवक संघ की ओर से सुभाष प्रभात शाखा के स्वयंसेवक प्रमोद के नेतृत्व में योग किया गया। इस दौरान नरेंद्र, गिरिजेश सिंह, वीरेंद्र, अर्जुन, दुर्गेश, त्रिलोकी, डॉ. जेडी शुक्ला मौजूद रहे। इसके अलावा तहसील में एसडीएम जयप्रकाश के नेतृत्व में योगाभ्यास किया। वहीं पूर्व चेयरमैन रामरतन गुप्त के हाता में गुरु वेदप्रकाश के नेतृत्व में संगीतमयी योगाभ्यास किया गया। नगर के जीएम एकेडमी में श्रीप्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। इसके अलावा महदहा चौराहा पर वृद्धजन आश्रम पर गिरजा त्रिपाठी ने योग कराया। इसके अलावा लार के स्वामी देवानंद इंटर कॉलेज के प्रांगण में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इसमें कुंज बिहारी सिंह, राजेश सिंह, बलबीर सिंह दादा, पुनीत शाही, विष्णुकांत तिवारी आदि मौजूद रहे। भागलपुर के बीजीएम इंटर कॉलेज पर भी योग दिवस पर कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed