{"_id":"594411c84f1c1bb1428b45b5","slug":"51497633224-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरा किशोर का इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरा किशोर का इलाज के दौरान मौत
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर (देवरिया)। ट्रेन में पानी बेचने वाला एक नाबालिग लड़का लार रोड स्टेशन पर गिर गया। घायल को लोगों ने लार सीएचसी पर पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां किशोर का इलाज चल रहा था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मऊ जिले के कोपा निवासी धर्मचंद्र का 15 वर्षीय बेटा विशाल इंदारा के एक ठेकेदार के अंडर में ट्रेनों में घूमकर पानी बेचता था। गुरुवार को गोरखपुर से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम करीब 6.30 बजे लार रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान चलती ट्रेन से विशाल गिर गया। इसके साथ मौजूद एक युवक ने लोगों की मदद से लार सीएचसी पहुंचाया। किशोर की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा था। ठेकेदार ने किशोर के मौत होने की सूचना परिजनों को दी। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में चीख पुकार मच गई। शव को जीआरपी पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।