फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   50.47 percent polling in byelection deoria sadar seat

देवरिया उपचुनाव में 50.47 प्रतिशत मतदाताओं ने डाला वोट

Wed, 04 Nov 2020 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
50.47 percent polling in byelection deoria sadar seat
देवरिया उपचुनाव में 50.47 प्रतिशत मतदाताओं ने डाला वोट
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 50.47 प्रतिशत मतदान हुआ। बूथवार मतदान की समीक्षा के बाद बुधवार को प्रशासन ने स्पष्ट किया कि 3,36,565 मतदाताओं में 1,69,861 ने मतदान किया। 79778 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ 14 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। इनके भाग्य का फैसला दस नवंबर मतगणना के साथ होगा। मतदान को लेकर लोगों में उत्साह कम दिखा।
उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा व निर्दल समेत 14 प्रत्याशी मैदान में थे। सभी ने जोर-शोर से प्रचार किया। वहीं डोर-टू-डोर लोगों से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके अलावा प्रशासन ने भी अभियान चलाकर मतदान को लेकर लोगों को जागरूक किया। इसके बावजूद मात्र 50.47 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के 184 मतदान केंद्रों के 487 बूथों पर मंगलवार को शाम छह बजे तक वोट डाले गए। इसमें कुल 3,36565 मतदाताओं में 1, 69861 लोगों ने किया मतदान। इसमें 79778 महिलाओं ने वोट डाला।
विज्ञापन

पिड़रा में सर्वाधिक व दयानंद बूथ पर सबसे कम हुई पोलिंग
देवरिया। देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में प्राथमिक विद्यालय पिड़रा पर सर्वाधिक 75.19 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले, जबकि दयानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूथ पर 15.53 प्रतिशत लोगों ने ही मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचुनाव में मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय पिड़रा के बूथ संख्या 198 पर कुल 657 मतदाता थे, जिसमें 340 पुरुष व 317 महिलाएं शामिल हैं। इसमें 494 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 248 पुरुष व 246 महिलाएं शामिल रहीं। जबकि मतदान केंद्र दयानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बूथ संख्या 283 अ पर कुल 515 मतदाता थे, इसमें 322 पुरुष व 193 महिलाएं शामिल हैं। इस बूथ पर मात्र 80 मत पड़े। इसमें 50 पुरुष व 30 महिलाओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed