{"_id":"6a9b18363fb584b7960ad23e","slug":"47000-children-do-not-have-aadhaar-cards-verification-difficult-deoria-news-c-208-1-deo1011-190924-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 47 हजार बच्चों का नहीं है आधार कार्ड, सत्यापन में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 47 हजार बच्चों का नहीं है आधार कार्ड, सत्यापन में दिक्कत
Sat, 05 Sep 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। परिषदीय विद्यालयों और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले लगभग 47 हजार बच्चों का आधार नहीं बन पाया है। इससे इससे आधार प्रमाणीकरण का कार्य अटका पड़ा है। इसके चलते इन बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में दिक्कत आ रही है।
जिले के परिषदीय और वित्तीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कुल 1.89 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विभाग द्वारा चलाए जा रहे आधार सत्यापन अभियान के तहत अब तक 1.48 लाख विद्यार्थियों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है।
हालांकि, शेष 47 हजार बच्चों का आधार पोर्टल पर अपलोड न हो पाने के कारण प्रक्रिया अधर में लटकी गई है। प्रेरणा पोर्टल पर सत्यापन प्रक्रिया पूरी न होने से बच्चों के अभिभावकों के खातों में भेजी जाने वाली स्कूल ड्रेस, जूता मोजा, बैग और स्वेटर के रुपये नहीं मिल पाएंगे।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में जिला समन्वयक सामुदायिक आशुतोष सिंह ने बताया कि बच्चों का आधार बनवाने के लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसमें शिक्षकों के प्रयास के बाद भी अभिभावक सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसके चलते करीब 47 हजार बच्चों का आधार अपलोड और प्रमाणीकरण नहीं हो पाया है।