फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   4,644 patients received treatment at the Chief Minister's Health Fair.

Deoria News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 4644 मरीजों को मिला इलाज

Mon, 29 Sep 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
4,644 patients received treatment at the Chief Minister's Health Fair.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजिन रविवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रोंं पर किया गया। इसमेंं 4644 मरीज आए।
सबसे अधिक 103 रोगी बनियनी स्वास्थ्य केंद्र पर और सबसे कम 27 रोगी खुखुंदू में इलाज कराने आए। रोगियों को परामर्श देकर उपयुक्त दवाएं दी गईं। जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज के दौरान रविवार को मलेरिया के लक्षण वाले 73 रोगी मिले। हेपेटाइटिस बी के तीन रोगी पाए गए। डेंगू और हेपेटाइटिस सी के मरीज नहीं मिले। भाटपार रानी संवाद के अनुसार विकासखंड के अंतर्गत न्यू पीएचसी सेंटरों खामपार, भिंगारी बाजार, रघुनाथपुर में रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 213 मरीज आए। इसमें वायरल फीवर, सर्दी खांसी के मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा गैस्ट्रिक और चर्म रोग से संबंधित मरीज भी थे। खामपार न्यू पीएचसी पर कुल 54 रोगी, रघुनाथपुर ने न्यूपीएचसी पर 92 रोगी और न्यू पीएचसी भिंगारी बाजार पर 67 रोगी आए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. इमाम हुसैन सिद्दीकी ने बताया कि उन्हें दवा आदि वितरित कर दी गई है। बरहज संवाद के अनुसार स्थानीय सहित महेन, पैना और खोड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को प्रधानमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों की भीड़ उमड़ी। जहां चिकित्सकों ने मरीजों का निदान करते हुए दवा वितरित किया। आरोग्य मेले में मौसमी बीमारी बुखार, चर्मरोग आदि मरीजों की संख्या ज्यादा देखी गई। महेन संवाद के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. मूलचंद, न्यू पीएचसी पर डॉ.पीएन तिवारी, डॉ.विजय प्रताप राय, जबकि पैना डॉ.सिद्धार्थ आदि ने मरीजों का उपचार किया। कुल 140 मरीजाें का स्वास्थ्य परीक्षण और उन्हें दवा वितरित करते हुए परामर्श दिया गया। इलाज कराने आई चनियां देवी 70 वर्ष, राजकुमारी 42 वर्ष का कहना था कि रविवार के दिन दवा के लिए सरकारी अस्पतालों पर काफी दिक्कतें आती थीं।

लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा चलाये गये आरोग्य मेले से छुट्टी के दिन भी मरीजों को काफी लाभ मिल रहा है। मौके पर हेमंत शुक्ल, विनोद गुप्त, आद्या प्रसाद यादव, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed