{"_id":"5c30e1b0bdec2256b61c2ad7","slug":"41546707376-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
----
हंगामे के बीच दो करोड़ का पास हुआ प्रस्ताव
क्षेत्र पंचायत की बैठक में पूर्व एडीओ को निलंबित करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बैतालपुर ब्लॉक कार्यालय पर शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें पूर्व में तैनात एडीओ पंचायत को निलंबित करने और विकास कार्यों की जांच करने की मांग की गई। बैतालपुर चीनी मिल चलाने की मांग को गति देने पर सहमति बनी।
ब्लॉक प्रमुख शैल देवी की अध्यक्षता में प्रभारी खंड विकास अधिकारी केके राय की देखरेख में बैठक शुरू हुई। पिछली कार्यवाई रजिस्टर को पढ़कर विकास कार्यों पर पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति जताई। बैठक में प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश चौबे ने पूर्व में तैनात एडीओ पंचायत चन्द्रभूषण मणि पर दर्जनों ग्राम पंचायतों को जारी आईडी जनरेट घोटाले का आरोप लगाते हुए निलंबित कर उनके खिलाफ कार्यवाई की मांग की। पंचायत प्रतिनिधियों ने ब्लॉक कैंपस में शौचालय एवं मूत्रालय का निर्माण, विकास खंड के 17 ग्राम पंचायतों के अकाउंट पर लगे रोक को हटाने का मांग की। बैतालपुर चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र मणि ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों से बैतालपुर चीनी मिल चलाने की मांग में सबका समर्थन मांगा। सभी ने आंदोलन को धार देने की बात कही। ब्लॉक कैंपस में पूर्व एमएलसी एवं ब्लॉक प्रमुख रहे स्व. रामनगीना यादव की प्रतिमा स्थापित करने पर मुहर लगी। बैठक की कार्यवाई में दो करोड़ से अधिक लागत से कार्य कराने का प्रस्ताव पास किया गया। इस दौरान सुयश मणि, प्रभाकर राय, संतोष यादव, गदाधर मणि, बसंत मणि, एडीओ पंचायत बैजनाथ गुप्ता, जेई आर ईडी जितेन्द्र पाल, जेई एम आई सुरेन्द्र मिश्र, अमरनाथ, नरेन्द्रदेव आदि मौजूद रहे।