फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रजिस्ट्रेशन कराने से राइसमिलरों का इन्कार, अफसर परेशान

रजिस्ट्रेशन कराने से राइसमिलरों का इन्कार, अफसर परेशान

Tue, 23 Oct 2018 12:14 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन कराने से राइसमिलरों का इन्कार, अफसर परेशान
राइस मिल मालिकों का
विज्ञापन

धान कूटने से इन्कार
नौ दिन बाद ही शुरू होनी है धान की खरीद
राइस मिलर्स की मांग: कुटाई दर बढ़ाया जाए
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। धान खरीद की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, लेकिन राइस मिल मालिकों की हड़ताल से अफसरों की परेशानी बढ़ गई है। जिले के मिल मालिकों ने कुटाई कार्य के लिए पंजीयन कराने से इन्कार कर दिया है। विपणन विभाग मिल मालिकों को मनाने में जुटा हुआ है। समय रहते व्यवस्था नहीं हुई तो इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ेगा।
शासन ने धान खरीद का लक्ष्य तय कर दिया है। एक नवंबर से धान की खरीद होनी है। इसके लिए जिले में 67 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। राइस मिल मालिक अपनी मांगों पर अड़े हैं और धान की कुटाई करने से इन्कार कर दिया है। मिलर्स संघ के नेता नागेंद्र मल्ल का कहना है कि 1999 में 10 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कुटाई मिलती थी। तब करीब नौ रुपये लीटर डीजल था। इन दिनों डीजल के भाव आसमान छू रहे हैं और कुटाई रेट दो दशक पहले का है। 67 प्रतिशत चावल की रिकवरी देना अनिवार्य है। इस क्षेत्र के धान में 62 से 64 प्रतिशत ही रिकवरी मिलती है। गलत सरकारी नीतियों के कारण राइस मिलर घाटे में हैं। समस्या का समाधान नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगा।
विज्ञापन

उधर, जिला विपणन अधिकारी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि राइस मिलरों से संपर्क किया जा रहा है, ताकि वह रजिस्ट्रेशन कराएं। उनकी मांगे शासन स्तर की हैं, इसलिए कोई निर्णय जिला प्रशासन नहीं ले सकता। धान कुटाई के लिए पिछले साल 39 राइस मिलों का पंजीयन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed