{"_id":"5bb64229867a5564495a8d53","slug":"41538671145-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापिका सहित तीन शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापिका सहित तीन शिक्षक निलंबित
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को रुद्रपुर एवं बैतालपुर क्षेत्र के पांच परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। मौके पर अवकाश स्वीकृत कराए बगैर अनुपस्थित मिलने पर एक प्रधानाध्यापिका एवं दो महिला सहायक अध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
बीएसए सुबह में सबसे पहले बैतालपुर के प्राथमिक विद्यालय इमलिहा तिवारी पहुंचे। यहां नामांकन 50 विद्यार्थियों का था लेकिन उपस्थित केवल छह मिले। शिक्षक डायरी नहीं बनाए जाने और कम छात्र संख्या पर उन्होंने विद्यालय में मौजूद शिक्षकों से नाराजगी जताई। साथ ही प्रधानाध्यापिका से उन्होंने स्पष्टीकरण तलब किया। चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद बीएसए पूर्व माध्यमिक विद्यालय इमलिहा पहुंचे। वहां पर प्रधानाध्यापिका मंजुला शुक्ला एवं सहायक अध्यापिका गीता बाला को अनुपस्थित पाए जाने पर निलंबित कर दिया। इसके बाद वह रुद्रपुर के आदर्श प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुद्रपुर में गए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय की सहायक अध्यापक सरिता को अनुपस्थित पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की। इसके बाद वह प्राथमिक विद्यालय कुरैती गए, जहां शिक्षकों को नामांकन संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।