{"_id":"5b5b52ea4f1c1bc57a8b6c6d","slug":"41532711658-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट प्राचार्य ने किया स्कूलों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायट प्राचार्य ने किया स्कूलों का निरीक्षण
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
डायट प्राचार्य ने स्कूलों का निरीक्षण किया
लेसन प्लान और डायट ड्रेस में विद्यालयों पर जाने का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। डायट प्राचार्य राजेंद्र यादव ने शुक्रवार को क्षेत्र के दर्जन भर पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। बीटीसी के चतुर्थ सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं को एक महीने के लिए इंटर्नशिप पर इन विद्यालयों में भेजा गया है। प्राचार्य ने प्रशिक्षुओं को डायट के ड्रेस और लेसन प्लान के साथ विद्यालयों पर जाने का निर्देश दिया है।
डायट में बीटीसी वर्ष 2015 के चतुर्थ सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं का इंटर्नशिप शुरू हुआ है। इंटर्नशिप के दौरान प्रशिक्षुओं के अपने निर्धारित विद्यालयों पर नहीं जाकर घर चले जाने की शिकायतों के बाद प्राचार्य ने शुक्रवार को कई पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। वह पहले सदर ब्लॉक के अगस्त पार पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां पढ़ने वाले बच्चों को ड्रेस भी वितरित किया। इसके बाद प्राचार्य ने धमऊर, कठिनाइयां, मुंडेरा और अहिल्यापुर सहित 10 से अधिक पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का भी निरीक्षण किया। इसी तरह प्रवक्ता खुर्शीद अहमद सिद्दीकी ने रामपुर कारखाना विकासखंड के केसरपुर, हीरदापुर और गौरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर पहुंचकर इंटर्नशिप के लिए भेजे गए सभी प्रशिक्षुओं को लेसन प्लान के साथ विद्यालयों पर जाने और उसी योजना के अनुसार बच्चों को पढ़ाने का निर्देश दिया। प्रशिक्षु शिक्षकों को डायट की ओर से निर्धारित ड्रेस और आई कार्ड का साथ विद्यालय पर जाने की हिदायत दी।