{"_id":"5b463b1d4f1c1ba64e8b52e0","slug":"41531329309-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमियादी धरने पर बैठक चीनी मिल श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमियादी धरने पर बैठक चीनी मिल श्रमिक
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार...
-----------------
बेमियादी धरने पर बैठक चीनी मिल श्रमिक
- बकाया भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
गौरी बाजार। उप-श्रमायुक्त गोरखपुर की ओर से जारी 14.73 करोड़ की आरसी वापसी से गुस्साए गौरी बाजार चीनी मिल श्रमिकों ने बुधवार को बकाया भुगतान को धरना प्रदर्शन किया। मिल परिसर के शिव मंदिर के समीप श्रमिक नेताओं ने प्रशासन पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने, किसानों एवं मिल श्रमिकों के हितों की अवहेलना का आरोप लगाया। मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
धरने में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1996 से बंद पड़ी गौरी बाजार चीनी मिल पर किसानों एवं मिल कर्मियों का 24 करोड़ से अधिक का बकाया है। इसके भुगतान के लिए लगातार हीलाहवाली की जा रही है। बकाया न मिलने से मिल श्रमिक और किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। अध्यक्षता कर रहे श्रमिक नेता शिवाजी राय ने कहा कि बकाए भुगतान को लेकर जारी अनिश्चितकालीन आंदोलन आगे भी निरंतर जारी रहेगा। संचालन कर रहे ऋषिकेश यादव ने कहा कि किसानों एवं मिल कर्मियों के बकाया भुगतान को लेकर प्रशासन की भूमिका शुरू से ही संदिग्ध रही है। इसके विरोध में मिल श्रमिक आरपार के संघर्ष का आह्वान करेंगे। धरने में डॉ. चतुरानन ओझा, बेचूलाल चौधरी, अशोक कुमार यादव, रामअशीष साहनी, अनिल चंद, राजबहादुर यादव, बृजेश मणि त्रिपाठी, कपिल देव यादव, नागेंद्र शाही, कन्हैया यादव, जय प्रकाश यादव, रवींद्र नाथ जायसवाल, छेदी सिंह, प्रमोद कुमार तिवारी, अदालत अंसारी, दरोगा यादव, गोपी यादव आदि शामिल रहे।