फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गैर मान्यता वाले स्कूलों पर हुई कार्रवाई

गैर मान्यता वाले स्कूलों पर हुई कार्रवाई

Mon, 07 May 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
गैर मान्यता वाले स्कूलों पर हुई कार्रवाई
देसही देवरिया मैं गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय को नायब तहसीलदार व खंड शिक्षा अधिकारी ने सील किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। देसही देवरिया एवं रामपुर कारखाना विकास खंड में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों के खिलाफ सोमवार को कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार और बीईओ ने आधा दर्जन विद्यालयों को बंद कराया तो वहीं कई को नोटिस दिया। कार्रवाई की भनक मिलते ही गैर मान्यता विद्यालय संचालक स्कूल बंद कर भाग गए। सदर तहसील के देसही देवरिया विकास खंड में बिना मान्यता स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। सोमवार को नायब तहसीलदार सदर धर्मवीर भारती, देसही के बीईओ डीएन चंद ने गैर मान्यता विद्यालयों के खिलाफ अभियान चलाया। क्षेत्र के बरवां मीरछापर स्थित एचएन नेशनल स्कूल, महादेवा सेंट्रल एकेडमी व रायल एकेडमी आनंद नगर, सरस्वती पब्लिक स्कूल देसही देवरिया को सील कर दिया गया। बरवां मीरछापर का परफेक्ट चिल्ड्रेन एकेडमी बंद मिला। इसके अलावा क्षेत्र के कई ऐसे विद्यालय पाए गए जिनके पास मान्यता तो प्राथमिक की है लेकिन इंटर तक संचालित हो रहे है। इन विद्यालय के संचालकों को मान्यता स्तर तक ही विद्यालय संचालित करने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed