फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पिपरा चंद्रभान में सात अवैध निर्माण ढहाए

पिपरा चंद्रभान में सात अवैध निर्माण ढहाए

Thu, 18 Jan 2018 10:54 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
पिपरा चंद्रभान में सात अवैध निर्माण ढहाए
बडका टोले में प्रशासन ने अतिक्रमण के दौरान दो मंजिला मकान को जोसीबी से ध्‍वस्त करा दिया। मकान टूटता देख महिला दहाडे़ मारकर रोने लगी। अनूप तिवारी - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सदर कोतवाली इलाके के पिपरा चंद्रभान गांव में बाजार की जमीन पर अवैध रूप से बने सात मकानों को बृहस्पतिवार को गिरा दिया गया। कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन द्वारा की गई। मकान तोड़े जाने से सात परिवार कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गई हैं। 
विज्ञापन

पिपरा चंद्रभान गांव के राकेश कुमार सिंह ने बाजार की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। उनका कहना था कि गांव के रामवृक्ष पुत्र सुभग, रामायन पुत्र भगेलू, रामप्यारे पुत्र गंगा, रामनजर पुत्र परमहंस, रघुवंश पुत्र भगेलू, सूर्यभान पुत्र जद्दू और रामबली पुत्र हरी ने बाजार की जमीन पर कब्जा कर मकान बनवा लिया है। जिला और तहसील प्रशासन से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। 
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने 16 जनवरी को जिला प्रशासन को बाजार की जमीन से कब्जा हटाने का आदेश दिया। कोर्ट ने कब्जा हटाने के दौरान फोटोग्राफी कराने को भी कहा था। हाईकोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर राकेश कुमार सिंह, तहसीलदार राहुलदेव भट्ट, सदर कोतवाली के प्रभारी श्रवण यादव, तरकुलवा एसओ, खुखुंदू एसओ मृत्युंजय पाठक, महिला थाने की फोर्स और पीएसी के साथ गांव पहुंचे। प्रशासन के पहुंचते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पहले कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे उनकी एक न चली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed