{"_id":"5a09cfdb4f1c1bf3538bcfd4","slug":"41510592475-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में इलाज नही मिलने से शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में इलाज नही मिलने से शिक्षक की मौत
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। परसियां चंदौर सीएचसी पर एक शिक्षक की इलाज के अभाव में मौत हो गई। एक घंटे बाद पहुंचे घर वाले शव को लेकर चले गए। नाराज लोगों ने इसकी शिकायत सीएमओ से की है।
मईल थाना के कसिली गांव निवासी श्रवण सिंह चेरो चौराहे के एक पब्लिक स्कूल में शिक्षक थे। सोमवार की दोपहर में स्कूल में पढ़ाने के दौरान अचेत होकर गिर पड़े। आनन-फानन में शिक्षक साथी इलाज के लिए करीब 12 बजे लेकर भागलपुर ब्लॉक के परसियां चंदौर सीएचसी पहुंचे, लेकिन अस्पताल पर डॉक्टर और फार्मासिस्ट नहीं थे। मौजूद वार्ड ब्वाय ने डॉक्टर को बुलाने के लिए कई बार फोन किया। डॉक्टर का मोबाइल नहीं रिसीव हुआ। साथी शिक्षकों का आरोप है कि तत्काल इलाज नहीं मिलने से श्रवण की जान चली गई। परसियां चंदौर के ग्राम प्रधान दूधनाथ घटना की जानकारी होने पर पहुंचे और डॉक्टर, फार्मासिस्ट के अस्पताल पर नहीं होने की शिकायत सीएमओ से की। लोगों का आरोप है कि केंद्रीय विद्यालय के एक छात्र की तबीयत खराब हो गई थी। डॉक्टरों के नहीं होने के चलते उसका भी इलाज नहीं हो सका। सीएमओ डॉ. रामनिवास ने बताया कि सीएचसी पर डॉ. एके पांडेय की तैनाती है। इलाज के अभाव में शिक्षक की मौत की सूचना किसी ने दिया है। घरवाले अगर लिखित शिकायत करते है तो मामले की जांच कराई जाएगी।