{"_id":"5a072db44f1c1bca678bab9c","slug":"41510419892-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव निशान लेकर जनता के दर पर नेताजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव निशान लेकर जनता के दर पर नेताजी
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत परिसर में चुनाव निशान के लिए उमडे उम्मीदवार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। स्थानीय निकाय के अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों के बीच चुनाव निशान का आवंटन हो गया। इसके चलते नामांकन स्थल पर गहमागहमी रही। चुनाव निशान वाले हैंडबिल के साथ प्रत्याशी जनता के बीच पहुंचें। समर्थकों की नारेेबाजी से माहौल सियासी हो गया। जनता के सामने हाथ जोड़ा। चुनाव निशान के सामने वाले कॉलम में मोहर लगाने की अपील की।
नगरीय निकाय चुनाव कार्यक्रम के तहत शनिवार को उम्मीदवारों के बीच प्रतीक चिन्ह का आवंटन होना था। जिला पंचायत परिसर में देवरिया, रामपुर कारखाना, गौरीबाजार और बरियारपुर के अध्यक्ष और वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव काउंटर है। शनिवार को 11 बजे से उम्मीदवार और उनके समर्थकों का आना शुरू हुआ। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को चुनाव निशान आवंटित कर दिया गया। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के अधिकांश उम्मीदवार नहीं आएं। प्रस्तावकों को भेजकर सिंबल हासिल कर लिए। इसके बाद निर्दल के तौर पर चुनावी रण में उतरे अध्यक्ष और वार्ड सदस्य वरीयता क्रम में पांच चुनाव निशान देने के लिए ऑप्शन मांगा। प्रोफॉर्मा पर पसंदीदा चुनाव निशान अंकित किया। कुछ वार्ड में सदस्य के चुनाव निशान के लिए लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई, जबकि कुछ जगहों पर उम्मीदवारों ने समझौता कर लिया। अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को जीप, सिलिंग फैन, गदा, हेलीकॉप्टर, केला का पेड़, रिक्शा चुनाव चिह्न मिला, जबकि वार्ड सदस्य के लिए ताला चाभी, कार, चश्मा, बल्ब, उगता सूरज, घंटी और त्रिशूल आवंटित हुआ। उधर, चुनाव निशान आवंटित होने के बाद अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों ने प्रिंटिंग प्रेस संचालकों के पास धमक गए। नेताजी और उनके समर्थकों की भीड़ देखकर मुश्किलें बढ़ गई। दरअसल अधिकांश प्रत्याशी हैंडबिल और पोस्टर की प्रतियां जल्द प्रकाशित करने की मांग कर रहे थे। देर शाम को कुछ प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह वाला हैंडबिल मिल गया, जबकि देर रात तक कुछ लोग पोस्टर छपवाने में कामयाब हो गए।