{"_id":"5a048bba4f1c1b3c3d8b6497","slug":"41510247354-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित को ही थाने में बैठाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित को ही थाने में बैठाई पुलिस
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। आवास पर खाना खा रहे एक युवक की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरे पक्ष के लोग युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस पीड़ित को ही थाने में बैठाई हुई हैं। इसको लेकर लोगों की भीड़ कोतवाली में जुट गई। चुनाव का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।
कोतवाली थाना के जमुआ नंबर दो निवासी बब्बल की पाठशाला रोड पर दुकान है। बुधवार की रात वह किराए के आवास पर भोजन कर रहा था। इसी बीच गांव के कुछ मनबढ़ युवक पहुंचे और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। शोर सुन आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों के बीचबचाव के बाद मामला शांत हुआ। आनन-फानन में परिजनों ने घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। जबकि पीड़ित का कहना है कि गलत फंसाया जा रहा है। पुलिस कार्रवाई के बजाए सुलह का दबाव बना रही है। इसको लेकर लोगों की भीड़ कोतवाली में जुट गई। चुनाव का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। कोतवाल विजय सिंह गौर से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका सीयूजी नंबर ऑफ था।