फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नशे में धुत बेटे ने मां और बहनों पर चाकू से किया वार

नशे में धुत बेटे ने मां और बहनों पर चाकू से किया वार

Mon, 09 Oct 2017 11:41 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
नशे में धुत बेटे ने मां और बहनों पर चाकू से किया वार
देवरिया। अनजान शख्स को घर लेकर में आए बेटे को मना करना मां को महंगा पड़ गया। नशे में धुत बेटा मां पर टूट पड़ा। बीच-बचाव करने गए बुजुर्ग पिता और बहनों को भी नहीं छोड़ा। मारपीट के दौरान सब्जी काटने वाले चाकू के प्रहार से मां और बहनें जख्मी हो गईं। इलाज जिला अस्पताल में हुआ।
विज्ञापन

चकियवा मोहल्ला निवासी रामअशीष यादव का बेटा सोमवार दोपहर को नशे में एक शख्स को लेकर घर पहुंचा। अनजान शख्स के घर में आने का मां बिंदु देवी ने विरोध किया। यह बात बेटे को नागवार लगी और मां पर टूट पड़ा। यह देख बुजुर्ग पिता रामअशीष और बहन गंगा और पूजा बीचबचाव करने आईं तो उनकी भी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान घर में रखा सब्जी काटने वाले चाकू से मां और बहनों पर वार कर दिया। इससे हाथ और सिर जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख नशेड़ी युवक घर में दुबक गया। बहनों ने घायल मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। बिंदु देवी का आरोप है कि अक्सर उसका बेटा नशे में उत्पात मचाता है। विरोध करने पर पूरे परिवार के लोगों की पिटाई करता है। उसकी पत्नी भी उसी का साथ देती हैं। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि 100 डॉयल पर सूचना पर पुलिस गई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed