फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ईद उल अज्हा आज, नमाज के बाद अदा करेंगे सुन्नते इब्राहिमी

ईद उल अज्हा आज, नमाज के बाद अदा करेंगे सुन्नते इब्राहिमी

Fri, 01 Sep 2017 11:56 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
ईद उल अज्हा आज, नमाज के बाद अदा करेंगे सुन्नते इब्राहिमी
देवरिया। ईद उल अज्हा (बकरीद) आज मनाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई। कुर्बानी के लिए जानवर को नहलाया-धुलाया। सेवई, टोपी और इत्र खरीदे गए। प्रशासन और पुलिस अफसर अलर्ट हैं। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को गश्त करने का निर्देश है। उलेमाओं ने तकरीर में भाईचारा कायम रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन

हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम के सुन्नत की याद में ईद उल अज्हा (बकरीद) मनाई जाती है। शहर और देहात के ईदगाह/मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद सुन्नते इब्राहिमी की अदायगी यानी जानवरों की कुर्बानी दी जाएगी। उलेमाओं ने जुमा की तकरीर में कहा कि कुर्बानी की अदायगी तक रोजा रखें। कुर्बानी के जानवरों का हिस्सा इधर-उधर न फेंके, ताकि किसी को तकलीफ न पहुंचे। इसके साथ बाढ़ पीड़ितों के हक में दुआएं की गईं। तहसील रोड स्थित अस्थाई बाजार में देर शाम तक गुलजार रहे। कुर्ता पाजामा, टोपी, इत्र आदि खरीदे गए। युवाओं ने उधर, मुस्लिम घरों में बकरीद की तैयारियों में महिलाएं जुट गईं। लजीज पकवान के लिए मसालों का मिलान कराया। सेवइयों को भूनने में जुट गईं। दूध, दही और खोया खरीदे गए। इसके अलावा मटन के विभिन्न पकवान के लिए भी तैयारी की गई।
विज्ञापन


नमाज पढ़ने का वक्त
ईदगाह-7.30
जामा मस्जिद-आठ
छोटी मस्जिद अबुबकर नगर- 7.15
औलिया मस्जिद, साकेत नगर पूर्वी-7.15
न्यू कॉलोनी मस्जिद-7.30
शहीद बाबा का दरगाह, कुर्ना नाला-7.35
शांति नगर महुआबारी-7.30
मदीना मस्जिद अबुबकर नगर-7.45
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed