{"_id":"5995cddb4f1c1b2d6b8b45ca","slug":"41502989787-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश की गिरफ्तारी पर भड़के सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश की गिरफ्तारी पर भड़के सपाई
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। औरैया जाने के दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की खबर पर सपा कार्यकर्ता नाराज होकर सड़क पर उतर गए। रुद्रपुर में सपाइयों ने बस स्टेशन पर सड़क जाम कर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तानाशाह की तरह शासन चलाने का आरोप लगाया। सपाइयों ने सीएम का पुतला जलाकर नारेबाजी की।
सपा नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया। करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। मुख्यमंत्री बदले की भावना से कार्य कर रहे हैं। समर्थकों से मिलने जा रहे अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से लोकतंत्र का गला दबाने का प्रयास किया है। इसे सपाई कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। सड़क से लेकर सदन तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। भाजपा यूपी में हालात बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। पुतला जलाने वालों में पूर्व चेयरमैन सुभाषचंद मद्धेशिया, विजय यादव, बैरिस्टर यादव, संजय जायसवाल, चर्तुभुजी सिंह, मोनू यादव, बैजनाथ यादव, अखिलेश यादव, अमित सोनकर और अनूप आदि मौजूद रहे।