{"_id":"5977776b4f1c1b342c8b45f8","slug":"41501001579-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों और शिक्षकों के बीच हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों और शिक्षकों के बीच हाथापाई
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौनाघाट। स्वामी देवानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों के बीच हाथापाई हुई। छात्र शिक्षकों के पढ़ाने नहीं आने से नाराज थे। बुधवार को दोनों पक्षों को लार थाने पर बुलाया गया है।
स्वामी देवानंद स्नाकोत्तर महाविद्यालय मठ लार में लगातार तीसरे दिन मंगलवार को भी छात्रों का हंगामा जारी रहा। छात्र शिक्षकों के नहीं आने, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से नाराज हैं। कॉलेज खुलते ही छात्रों ने नारे बाजी करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। छात्रों ने फिजिक्स के शिक्षक व लैब प्रभारी से हाथापाई करने लगे। एक दौर की हाथापाई के बाद प्राचार्य कक्ष में छात्रों से वार्ता हो ही रही थी, इसी बीच एक स्टाफ ने सहयोग में कुछ युवकों को बुलवा लिया। बाहरी युवकों को आता देख कॉलेज के छात्र उग्र हो गए। मामला बढ़ता देख पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने छात्रों को किसी तरह शांत कराया। प्राचार्य डॉ. बीपीएन चतुर्वेदी ने बताया कि सहायक लैब टेक्नीशियन से छात्रों की गाली-गलौज हुई थी। हाथापाई का आरोप निराधार है। बाहरी युवकों की बुलाने की बात नहीं है।