{"_id":"597777664f1c1b34398b45be","slug":"41501001574-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन पर मिले दो युवकों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन पर मिले दो युवकों के शव
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मंगलवार की सुबह रेलवे लाइन पर दो जगहों पर दो अज्ञात शव मिले। एक को जीआरपी तो दूसरे को सदर कोतवाली पुलिस ने कब्जे में लिया। दोनों के शिनाख्त की कोशिश कराई गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
गोरखपुर ओवरब्रिज के नीचे चिरैया ढाले के पास मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक की तरफ गए लोगों ने एक शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद मौके पर जीआरपी और कोतवाली पुलिस पहुंची। सीमा को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। अंत में यह निर्णय हुआ कि घटनास्थल सदर कोतवाली में हैं। इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस शव को ले गई। शव पर चोट का निशान नहीं दिख रहे थे। दूसरा शव अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन के किनारे देखा गया। जानकारी मिलने पर पहुंची जीआरपी ने 45 वर्षीय शख्स का शव कब्जे में लिया। दोनों के शिनाख्त की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि एक शव कोतवाली क्षेत्र में था, दूसरा शव जीआरपी के इलाके में था। दोनों के शिनाख्त की कोशिश कराई गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।