फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   40 bags of wheat crop burnt due to fire

Deoria News: आग से 40 कट्ठा गेहूं की फसल जली

Tue, 11 Apr 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 11 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
40 bags of wheat crop burnt due to fire
200 से अधिक सगौन सहित आम, साखू, महुआ के पेड़ भी जले
विज्ञापन

फोटो समाचार
-भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। तरकुलवा थानाक्षेत्र के सीतापट्टी गांव में मंगलवार दोपहर में भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी के कारण गेहूं के खेत में आग लग गई। आग से लगभग 20 कट्ठा गेहूं की फसल जल गई। तेज पछुआ हवा के झोकों से आग गेहूं के डंठल को जलाते हुए सीतापट्टी गांव से निकल कर बंजरिया गांव तक पहुंच गई। वहां लगभग दो सौ से अधिक सागौन के साथ ही आम, महुआ और साखू के पेड़ जल गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का निरीक्षण किया और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी।

आसपास के लोगों ने बताया कि सीतापट्टी और बंजरिया गांव के अधिकांश किसान गेहूं की फसल कंबाइन मशीन से कटवा चुके थे। सीतापट्टी गांव के पूरब एक खेत में पराली से भूसा बनाने वाली मशीन चल रही थी। इसी दौरान अचानक मशीन से निकली चिंगारी से आग लग गई। जिससे बगल के अलाउद्दीन मास्टर के खेत में खड़ी बीस कट्ठा और पड़ोस के किसान की बीस कट्ठा गेहूं की फसल धू-धू कर जल गई। आग बुझाने के लिए किसान दौड़े तब तक तेज पछुआ हवा के चलते आग एक खेत से दूसरे खेत की पराली को जलाते हुए बंजरिया गांव तक पहुंच गई। जिससे बंजरिया गांव के रहने वाले नथुनी सिंह और रामरूप के 100-100 से अधिक सगौन के पेड़ जल गए। आग की लपट अक्षयबर तिवारी के बगीचे में पकड़ ली, जिससे आम, महुआ, साखू आदि पेड़ जल गए। आग की लपट ने गोपीचंद, जगदम्बा, अनुप, कपिल, राम औतार, राम अवध, कृपा, संतोष, सुदर्शन गौड़, अशोक कुमार, अजय, विनोद, छांगुर, नसरुल्लाह, अंगद, सीताराम आदि किसानों के खेतों की पराली जलकर राख हो गई। यदि समय रहते आग को नहीं बुझाया गया होता तो आग गांव में पहुंच जाती और भारी जन-धन की क्षति हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed