{"_id":"62fd361fa5a1a668956d01b8","slug":"4-including-chair-person-and-eo-booked-deoria-news-gkp4473444189","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत अध्यक्ष, ईओ समेत चार पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत अध्यक्ष, ईओ समेत चार पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत अध्यक्ष, ईओ समेत चार पर मुकदमा दर्ज
लार। एक सप्ताह पूर्व थाना गेट के समीप दुकानदार रवि चौहान की नगर पंचायत की स्ट्रीट लाइट में करंट उतरने से मौत हो गई थी। इस मामले में पिता दिलदार चौहान की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष, ईओ सहित चार पर लापरवाही का केस दर्ज किया है।
नगर के धवरिया वार्ड निवासी दिलदार चौहान की थाना गेट के समीप पान की दुकान है। तहरीर में लिया है कि 11 अगस्त को रवि चौहान दुकान बंद कर दुकान के सामने झाड़ूू लगा रहे थे। वह अचानक दुकान के सामने स्ट्रीट लाइट के पोल के संपर्क में आ गए। वह बुरी तरह से झुलस गए थे। सीएचसी लार से जिला अस्पताल ले जाए जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई।
पिता दिलदार चौहान की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार लालबाबू राय निवासी जदपुरा, नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज देवी निवासी लार, जेई आलोक कुमार नगर पंचायत लार, अधिशासी अधिकारी लार राजननाथ तिवारी नगर पंचायत लार पर धारा 304 ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि दिलदार चौहान की तहरीर पर चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ककरंट से युवक की मौत नहीं हुई है क्योंकि घटना के बाद हमने मामले को गंभीरता से लिया और चेक कराया। जेई ने बताया कि पोल में करंट नहीं उतर रहा था। घटना की जांच निष्पक्ष हो तो सच सामने आ जाएगा। मेरे ऊपर लगे आरोप निराधार हैं। कुछ राजनीतिक लोग पीड़ित परिवार को मेरे खिलाफ उकसा रहे हैं। मृतक परिवार के साथ हर स्तर पर मैं खड़ी हूं। घटना से दुखी हूं। -सरोज यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष