{"_id":"60a54c1d8ebc3e6c185a4448","slug":"4-died-due-to-corona-and-117-found-new-corona-cases-in-deoria-deoria-news-gkp395133295","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में कोरोना से चार की मौत, 117 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में कोरोना से चार की मौत, 117 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं लोग काल के गाल में समा रहे हैं। बुधवार को चार लोगों की कोरोना से जहां मौत हो गई वहीं 117 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जनपद में पॉजिटिव की संख्या 19003 हो गई है। एक्टिव केस 2662 पहुंच गया है। जबकि 16170 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक 171 लोगों की मौत हो चुकी है। होम आइसोलेशन में 2415 लोग हैं। जिला चिकित्सालय परिसर स्थित एमसीएच विंग एल 2 अस्पताल में 54 तथा चार निजी अस्पताल में 29 लोगों का इलाज चल रहा है।
जनपद में कोविड-19 तेजी से पांव पसार रहा है। इसके नियंत्रण को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। इससे बचाव के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस सख्ती दिखा रही है और बिना मॉस्क लगाए लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन इसका असर कम ही दिख रहा है। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सैंपलिंग के साथ ही अन्य जांच बढ़ा दी गई है। लोगों से मॉस्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा 45 वर्ष के ऊपर के लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की जा रही है।
1102 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
देवरिया। जनपद के 52 केंद्रों पर बुधवार को कोरोना का टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर 278 बुजुर्गों, 45 वर्ष से ऊपर के 755 लोगों, 10 फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन की प्रथम तथा 59 लोगों को द्वितीय डोज दी गई। लक्ष्य 3840 के सापेक्ष 1102 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। कुल उपलब्धि 28.70 प्रतिशत रही।