फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   36 workers absent from trainig

Deoria News: प्रशिक्षण के तीसरे दिन 36 कर्मी रहे अनुपस्थित

Thu, 02 May 2024 04:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 02 May 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
36 workers absent from trainig
लोकसभा चुनाव : पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोक सभा चुनाव के सफल सम्पादन के लिए पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम के प्रशिक्षण के तीसरे दिन प्रथम पाली में कुल 600 में 582 कार्मिकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। जबकि 18 अनुपस्थित पाए गए। द्वितीय पाली के प्रशिक्षण में 600 कार्मिकों में 582 कार्मिकों ने प्रतिभाग किया गया, 18 अनुपस्थित पाए गए। दोनों पालियों में कुल 36 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय टाउन हॉल देवरिया एवं शिशु मान्टेसरी स्कूल टाउन हाॅल में चल रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान समस्त उपस्थित पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी प्रथम को लोक सभा चुनाव के संबंध में आवश्यक बिन्दुओं पर मतदान प्रारम्भ से मतदान समाप्त होने तक की प्रक्रिया से प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण समाप्ति के समय सभी कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि द्वितीय प्रशिक्षण के समय अपने मत का प्रयोग पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से करेंगे।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने अनुपस्थित कार्मिकों के विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि वे अपने विभाग के कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। अन्यथा सम्बन्धित कर्मचारी के विरुद्ध 1951 की धारा-134 के तहत प्राथमिकी दर्ज करा दी जाएगी। इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed