फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   35208 vaccinated

35,208 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

Sun, 23 Jan 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
35208 vaccinated
35,208 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

4298 किशोरों को लगी वैक्सीन की प्रथम डोज
164 हेल्थकेयर, फ्रंटलाइन वर्कर्स, बुजुर्गों को लगी प्रीकॉशन डोज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए वैक्सीनेशन कार्य तेजी से चल रहा है। रविवार को जनपद के 721 केंद्रों पर लक्ष्य 66 हजार के सापेक्ष 35,208 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें हेल्थकेयर, फ्रंटलाइन वर्कर्स, 60 वर्ष से अधिक उम्र से लोगों को वैक्सीन की प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई। वहीं किशोर, युवा, बुजुर्ग, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज लगाई गई।
जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण को लेकर जोर है। अधिक से अधिक लोगों को जल्द से जल्द टीका लगाने की कोशिश की जा रही है। रविवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल स्थित एमसीएच विंग, जिला महिला अस्पताल बूथ, न्यू पीचसी रामनाथ देवरिया, सोमनाथ, चकियवा पर टीकाकरण किया गया। इन केंद्रों पर प्रथम, द्वितीय व प्रीकॉशन डोज लगाई गई। साथ ही 15 से 18 वर्ष के किशोरों का भी टीकाकरण हुआ। जिले के अन्य सीएचसी, पीएचसी पर भी टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जनपद में 164 लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाई गई। इसमें 40 हेल्थकेयर, 66 फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र के 58 लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाई गई। वहीं, 4298 किशोर, 8023 युवा, 1981 बुजुर्ग व 45 वर्ष से ऊपर के 3721 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 17,021 को द्वितीय डोज लगाई गई। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य चल रहा है। हेल्थकेयर, फ्रंटलाइन वर्कर्स, सरकारी कर्मचारी, चुनाव ड्यूटी करने वाले कार्मिकों एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के, जिन्हें नौ माह पहले वैक्सीन की द्वितीय डोज लगी है, उन्हें प्रीकॉशन डोज लगाई जा रही है। इसके अलावा किशोर, युवा, 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों, बुजुर्गों को प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई जा रही है। उन्होंने वंचित लोगों से टीका लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed