फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   35 kg adulteration of starch in Khoya coming from Gorakhpur seized

Deoria News: गोरखपुर से आ रहे खोआ में स्टार्च की मिलावट 35 किलो जब्त

Tue, 29 Oct 2024 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
35 kg adulteration of starch in Khoya coming from Gorakhpur seized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। दीपावली से लेकर छठ पूजा पर्व को देखते हुए अब लोगों का रुख बाजारों की ओर होने लगा है। पर्व को देखते हुए लोग सामान की खरीदारी में लग गए हैं।
पर्व त्योहार को देखते हुए मिठाई की दुकानों में भी भीड़ उमड़ने लगी है। इस बीच लोगों का उत्साह मिठाई के प्रति भी दिख रहा है, लेकिन त्योहारों के मौके पर मिलावटी मिठाइयों का कारोबार होने की संभावना को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को सचेत रहने की भी जरूरत है।
ऐसे में मिठाइयों की खरीद करते समय दुकानों की चमक दमक पर कतई न जाएं तथा सोच समझकर ही मिठाइयों को खरीदें। अगर मिठाइयों को परखने में चूक गए तो मिलावटी मिठाइयां आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

इधर खाद्य विभाग भी लगातार अभियान चलाकर मिलावटी खोया व मिठाइयों की जांच कर रहा है। अधोमनाक व मिलावट मिलने पर उसका सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली को लेकर मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। कारोबारी भी इस मौके को जाने देना नहीं चाहते। वे मुनाफाखोरी से लेकर मिलावट तक का काम करते हैं। बाजार में बिक रही मिठाइयों में खोआ से लेकर मेवा व घी भी घटिया व नकली हो सकती हैं।

विशेष तौर पर पर्व त्योहार के मौके पर इसके कारोबारी अपने कारोबार को और आगे बढ़ाने में जुट जाते हैं। इस व्यवसाय से जुड़े लोगों की मानें तो हाल के दिनों में दूध के दाम और त्योहारों में मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में शुद्ध मिठाइयों के मिलने की संभावनाओं पर भी सवाल उठने लगते हैं। ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed