{"_id":"686d6f239b155814180728cb","slug":"32-boxes-of-liquor-being-smuggled-to-bihar-amid-vegetables-seized-two-arrested-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-157797-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सब्जियों के बीच बिहार ले जाई जा रही 32 पेटी शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सब्जियों के बीच बिहार ले जाई जा रही 32 पेटी शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार
Wed, 09 Jul 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। लार थाना क्षेत्र के मेहरौना चेकपोस्ट पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप से 32 पेटी अवैध शराब बरामद किया। शराब को तस्कर आलू व लौकी के बीच छिपाकर बिहार ले जा रहे थे। पुलिस ने अवैध शराब को जब्त करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
लार थाना क्षेत्र के यूपी-बिहार बार्डर पर स्थित मेहरौना चेक पोस्ट पर मंगलवार की सुबह करीब चार बजे चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार मिश्रा वाहनों की संघन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच लार की तरफ से सब्जी लदा एक पिकअप आते दिखाई दिया।
पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ तो पिकअप रोककर चालक से पूछताछ करने लगे। चालक ने बताया कि पिकअप में आलू व लौकी लदा है, जिसे बिहार के सिवान लेकर जा रहे हैं। पिकअप की सघन जांच की गई तो उसमें हरियाणा निर्मित 32 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर चालक व खलासी को हिरासत में लेकर पुलिस थाने चली आई। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपना नाम अंकेश सिंह पुत्र रामजी सिंह निवासी सुरवीर सिवान व शशि कुमार पुत्र उपेंद्र सिंह निवासी करसी थाना करसी जिला अलवर बिहार बताया है। पकड़े गए पिकअप सहित शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार बाजपेयी ने बताया कि शराब के साथ दो लोग पकड़े गए हैं।