{"_id":"5c57221cbdec2258bd0c848d","slug":"31549214236-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ की दुकान में आग से दो लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ की दुकान में आग से दो लाख का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबाड़ की दुकान में आग, सामान जला
शहर के रुद्रपुर रोड में शनिवार की रात हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर के रुद्रपुर रोड में कबाड़ की दुकान में शनिवार की देर रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इसमें करीब दो लाख रुपये का सामान नष्ट हो गया।
देवरिया रामनाथ मोहल्ला निवासी अक्षयवर गुप्त की रुद्रपुर रोड में कबाड़ की दुकान है। इसके बगल में एक मैरिज हाल है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात को आई बारात में पटाखे फोड़े जा रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि पटाखे की चिंगारी से कबाड़ की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर फायर सर्विस की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आसपास के लोगों ने जानकारी दी तो दुकान मालिक अक्षयवर गुप्त भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, उन्होंने तहरीर नहीं दी है। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि कबाड़ की दुकान में आग लगी थी। उसे बुझा दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।