{"_id":"5c0bf916bdec22417c7291f5","slug":"31544288534-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे का माहौल बिगाड़ रही सरकार, इस्तीफा दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे का माहौल बिगाड़ रही सरकार, इस्तीफा दे
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
सूबे का माहौल बिगाड़ रही सरकार, इस्तीफा दे
बुलंदशहर घटना के विरोध में ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बुलंदशहर की घटना के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं कलेक्ट्रेट में धरना दिया। सूबे की कानून व्यवस्था बदहाल होने और प्रदेश सरकार पर माहौल बिगाडने का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग संबंधी ज्ञापन राज्यपाल को प्रेषित किया। कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार से इस्तीफे की भी मांग की।
धरने में वक्ताओं ने कहा कि वोट और सत्ता के लिए भाजपाई समाज में नफरत फैला रहे हैं। बुलंदशहर में दंगे की साजिश सुनियोजित थी। इसमें भाजपा की मिलीभगत साफ स्पष्ट हो चुकी है। दंगाइयों ने इंस्पेक्टर सुबोध सिंह को घेरकर गोली मारी है। सरकार के प्रश्रय पर ही वह इतने अनियंत्रित हुए। इस सरकार में इंसान की जान से बड़ा गाय का मुद्दा है। ऐसे माहौल में प्रदेश की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। योगी सरकार को नैतिक आधार पर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने राज्यपाल से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। कहा कि शहीद इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करते हुए हाईकोर्ट के निर्देशन में एसआईटी गठित कर जांच कराई जाए, शहीद के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए और दोषी भाजपा व बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई की जाए। धरने में जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान, अशोक गुप्ता, रामकिशोर चौहान, सुरेंद्र प्रताप वर्मा, राकेश तिवारी, राजेंद्र निषाद, विजय चौबे, अमित, आशा देवी, गीता देवी, रिंकू, सुनीता आदि शामिल रहीं।