{"_id":"5b6733334f1c1b923e8b5424","slug":"31533489971-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार का निर्माण करा रहा बदमाश पुलिस को देख भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार का निर्माण करा रहा बदमाश पुलिस को देख भागा
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस रोड से उप जिलाधिकारी ने अतिक्रमण हटवाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। ठग गिरोह का सरगना और वांछित चल रहे बदमाश के मकान की दीवार प्रशासन ने फिर ढहा दिया। पुलिस को देख बदमाश भाग निकला। इसके अलावा सिविल लाइन में कब्रिस्तान के पास नाले पर चल रही दुकानों को भी खाली कराया। पूर्व में भी बदमाश के मकान को प्रशासन ने तोड़वाया था।
डीएम आवास के पीछे अवैध तरीके से कई परिवार के लोग अस्थाई निर्माण कराकर गुजर-बजर कर रहे हैं। इसमें एक मनोज कुमार की मकान है, जो टप्पेबाजी और जालसाजी की घटना को अंजाम देता है। उस पर कई मुकदमें भी कोतवाली में दर्ज हैं। चार दिन पूर्व पुलिस व प्रशासन ने बदमाश के मकान को तोड़वा दिया। इस दौरान पुलिस को भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा था। अचानक अतिक्रमण खाली कराने गई प्रशासन ने जमीन को खाली करने के लिए एक सप्ताह का वक्त दे दिया।
पुन: बदमाश रविवार को क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण करा रहा था। एसडीएम सदर रामकेश यादव और सीओ सिटी पहुंचे तो बदमाश भाग निकला। सीओ ने बदमाश की दीवार को पुन: तोड़वा दिया। इसके अलावा कब्रिस्तान के पास नाले पर पटरी रखकर दुकान चला रहे लोगों को हटवाया गया। इस बाबत सीओ सिटी ने बताया कि बदमाश पुन: दीवार चलवा रहा था। इसे तोड़ा गया और सिविल लाइन के नाले पर किया गया अतिक्रमण हटाया गया।