फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मेडिकल न बनने से नाराज लोगों ने सीएचसी में किया हंगामा

मेडिकल न बनने से नाराज लोगों ने सीएचसी में किया हंगामा

Sun, 08 Jul 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल न बनने से नाराज लोगों ने सीएचसी में किया हंगामा
beat
सलेमपुर। रास्ते के विवाद को लेकर एक गांव में मारपीट हो गई। लोगों ने डॉक्टर पर घायल हुए युवक का मेडिकल नहीं करने का आरोप लगाते हुए सीएचसी में हंगामा कर दिया। ड्यूूटी में तैनात डॉक्टर का कहना है कि एमबीबीएस डॉक्टर न होने के चलते मेडिकल नहीं बनाया गया। इसे लेकर लोग उग्र हो गए और सीएचसी पर हंगामा करने लगे। इसकी शिकायत किसी ने सीएमओ से की। इसके दो घंटे बाद मेडिकल बनाया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मधवापुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में रविवार सुबह संघर्ष हो गया। जिसमें 24 वर्षीय नन्हे तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर व वार्ड ब्वॉय ने मेडिकल करने से मना कर दिया। यह सुनकर लोग आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। इसकी सूचना किसी ने सीएमओ को दी। शिकायत के दो घंटे बाद अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने घायल युवक का मेडिकल किया उसके बाद मामला शांत हुआ। घायल युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कर्रवाई की मांग की है। अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मेरे जिम्मे डिप्टी सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार है, जिसके चलते बाहर था। आने के बाद मेडिकल बनाया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed