{"_id":"5a75ea5a4f1c1ba0268b815e","slug":"31517677146-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल को मिलेगा सीयूजी मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल को मिलेगा सीयूजी मोबाइल
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरकुलवा। अब लेखपालों को खोजना आसान हो जाएगा। वहीं लेखपाल अपने बड़े अधिकारियों के संपर्क में रहेंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार अब लेखपालों को सीयूजी मोबाइल नंबर देने जा रही है। वहीं इस मोबाइल पर कई ऐसे एप होंगे जिस पर सभी को सूचनाएं तत्काल दी जा सकेगी। यह बातें शनिवार को तरकुलवा में आयोजित पेंशन मेले में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कही। उन्होंने कहा कि लेखपालों को यह सीयूजी मोबाइल नंबर कृषि विभाग की तरफ से दिया जाएगा।
इस मोबाइल फोन में ऐसा एप होगा, जिससे हल्का लेखपाल गांव के सभी डाटा भर सकेंगे। गांव में पहुंचते ही वहां का लोकेशन अधिकारी भी देख सकते हैं। इससे लेखपाल बहाना नहीं बना पाएंगे। ऐसा मोबाइल कृषि विभाग ऐसी लेखपालों को इस वर्ष मई-जून माह तक उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसका सारा खर्चा कृषि विभाग देगा। अब सही मायने में किसानों की समस्या गांव में ही अधिकतर निपटारा कर दिया जायेगा। किसानों के किसी भी कार्य को स्थल पर ही उस मोबाइल से टैग करना होगा। उसमे किसी भी प्रकार का कोई कमी न रह जाय। किसानों के खुशहाली के लिए यह सरकार यह व्यवस्था की है। मेले में आये किसान इस व्यवस्था से अपनी ख़ुशी जाहिर कर रहे थे।