{"_id":"5a4bbc414f1c1b0b788b60c2","slug":"31514912833-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था के प्रतीक थे नागा बाबा: विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था के प्रतीक थे नागा बाबा: विजय
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना में नागाबाबा की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय यादव ने कहा कि नागा बाबा आस्था के प्रतीक थे। इसका उदाहरण है कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब है। व्यक्ति के कर्मों से उसकी पहचान बनती है। उनकी हत्या के बाद पूरा जवार रो पड़ा था।
यादव मंगलवार को पटनवा पुल स्थित देवी मंदिर परिसर में आयोजित सत्यनाम दास उर्फ नागा बाबा की सातवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को ओपी यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमला यादव, ओमप्रकाश यादव, मुन्ना यादव, कमलेश पांडेय, बैजनाथ मिश्र ने संबोधित किया। इस दौरान मंदिर समिति की तरफ से गरीब-असहाय लोगों को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम के आयोजक मुन्ना यादव ने कहा कि नागा बाबा के हत्यारों को सजा दिलवाना ही लक्ष्य है। इस दौरान धर्मेंद्र सोलंकी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान रामप्रकाश यादव, रामरक्षा शर्मा, रमाशंकर यादव, उमाशंकर लाल, दिनेश गोंड आदि मौजूद रहे।