{"_id":"59f4bacf4f1c1b7a548b9966","slug":"31509210831-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी फिजा बनाने वाले होर्डिंग्स और बैनर हटने लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी फिजा बनाने वाले होर्डिंग्स और बैनर हटने लगे
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
सुभाष चौक से चुनाव होर्डिंग हटाए जाने के साफ हुआ चौराहा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन पूरे रौ में आ गया है। चूंकि इस दौरान प्रशासन पर राजनीतिक दबाव नहीं के बराबर हो जाता है, इसलिए वह सभी दलों को एक समान रूप से देखने लगता है। शुक्रवार की रात से ही शहर में होर्डिंग्स और बैनर हटाओ अभियान शुरू हो गया। सुभाष चौक के पास नेताओं के लगे पर्वों पर बधाई देने वाले बैनर और होर्डिंग्स हटा दिए हैं। हालांकि शहर के कई इलाकों में अब भी मतदाताओं को आकर्षित करने वाले बैनर और होर्डिंग्स लगे हैं।
जिले में दो नगर पालिका है तो नौ नगर पंचायत। इसमें बरियारपुर नवसृजित नगर पंचायत है। पिछले एक साल से कोई भी पर्व पड़ने पर नगर निकाय चुनाव लड़ने की तमन्ना रखने वाले नेता शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगवाते थे ताकि मतदाताओं में यह संदेश जाए कि वह भी मैदान में उतरने वाले हैं। दशहरा से तो होर्डिंग्स और बैनर लगाने की धूम आ गई थी। शहर में जगह-जगह नेताओं के होर्डिंग्स और बैनर लगे थे। कोई भी चौक-चौराहा ऐसा बचा नहीं था जहां पर मतदाताओं को पर्वों की बधाई देने वाले होर्डिंग्स न लगे हों। शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन चौकन्ना हो गया। जिले में 26 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा, इस लिहाज से प्रशासन तैयारियां करने में लग गया है। शुक्रवार की रात को शहर के कई चौराहों से नेताओं के बैनर और होर्डिंग्स हटाए गए। शनिवार को भी यह अभियान चला। होर्डिंग्स लगाने वाले नेता भी आचार संहिता के दायरे में फंसने से बचने के लिए खुद ही होर्डिंग्स और बैनर हटवा रहे हैं।