{"_id":"5963b1f14f1c1ba82e8b4617","slug":"31499705841-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत, युवक घायल
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर रात को एक अधेड़ शव मिला। वहीं सोमवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक घायलावस्था में गिरा था। जीआरपी ने दोनों को अस्पताल पहुंचया। मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। घायल बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है।
रविवार की आधी रात को जीआरपी के जवान रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। प्लेटफार्म नंबर-दो पर 50 वर्षीय अधेड़ गिरा पड़ा था। जीआरपी के जवानों ने जाकर देखा तो वह मर चुका था। जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल भेजवाया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सोमवार को 20 वर्षीय युवक घायलावस्था में रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचवाया। उसके पास मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान संतोष के रूप में हुई। वह बिहार के गोपालगंज जिले का रहने वाला है। जीआरपी एसओ का कहना है कि रविवार की देर रात को अधेड़ का शव मिला था। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। युवक बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है। अभी वह कुछ बता नहीं पा रहा है।