{"_id":"595683094f1c1b69048b4897","slug":"31498841865-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास को नया आयाम दे रहे मोदी : जयप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास को नया आयाम दे रहे मोदी : जयप्रकाश
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व में विकास को नया आयाम मिल रहा है। लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है। आमजन को सुरक्षा, रोजगार और विकास की मुख्यधारा से जोड़ना ही भाजपा का लक्ष्य है। जिसको पूरा करने के लिए मोदी सरकार कार्य कर रही है। यह बातें शुक्रवार को राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कही।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी पर भाजपा केंद्र सरकार के तीन साल के विकास कार्यों को लोगों के बीच बता रही है। नगर में आयोजित समारोह में राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा युवाओं को शिक्षा देने के साथ उन्हें रोजगार देने के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश के किसानों की कर्जमाफी से उन्हें राहत मिली है। गांव से लेकर शहर बिजली से रोशन हो रहा है। क्षेत्रीय मंत्री हरिनाथ कुशवाहा ने कहा कि गांव-गांव लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह, मोहन उपाध्याय, जितेंद्र गुप्ता, मनमथ मणि त्रिपाठी, मदन मोहन गुप्त, विनोद तिवारी, संगमधर दूबे आदि मौजूद रहे।